सी0बी0एस0ई0 के घोषित परिणामों इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का दबदबा 10 वीं कक्षा रहा प्रशंसनीय  

Spread the love

 

सी0बी0एस0ई0 के घोषित परिणामों इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का दबदबा 10 वीं कक्षा प्रशंसनीय  रहा जिसमें  कक्षा 10वीं में 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत, दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत एवं देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। ज्ञात हो कि 36 विद्यार्थियों द्वारा आई0 टी0 में, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में, 01 विद्यार्थी ने हिन्दी में एवं 01 विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सभी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक डॉ0 दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *