

हल्द्वानी। काठगोदाम में भाई के दोस्त के दोस्त पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है यहां एक भाई के दोस्त का उनके घर पर आना जाना लगा रहता था इस बीच भाई के दोस्त का उसकी बहन से नजदीकियां प्यार में बदल गयी फिर क्या बहन को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का भी गंभीर आरोप लगा है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैनाल रोड काठगोदाम निवासी विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी पीड़िता वर्तमान में अपने परिवार के साथ काठगोदाम में रहती है।
आरोप है कि ताऊ के बेटे के दोस्त विवेक ने उसकी बीमारी का फायदा उठाकर नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी उसे अयोध्या ले गया, जहां उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए गए और लंबे समय तक उससे संबंध बनाते ।
बाद में किसी अन्य युवती के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर आरोपी ने पीड़िता को कार से कुचलकर मारने का प्रयास भी किया। जिसमें युवक सफल नहीं रहा विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने उसे जान से मारने धमकी दी है। फिलहाल पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



