धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, आय-व्यय, लाभ-हानि और समिति की उपलब्धियों का रखा गया लेखा-जोखा, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

Spread the love

 

फोटो : धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक में मौजूद समिति पदाधिकारी और सदस्य।

लोहाघाट। धर्मघर साधन सहकारी समिति लिमिटेड, धर्मघर की वार्षिक आम जलसा बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष हेमा राय की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन समिति सचिव निर्मल चंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान समिति के वार्षिक लेखा-जोखा, आय-व्यय और लाभ-हानि का ब्योरा सदस्यों के समक्ष रखा गया।

बैठक में समिति की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी सदस्यों को दी गई। साथ ही समिति की अब तक की उपलब्धियों, कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने समिति को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र के लोगों को सहकारिता से जोड़ने पर भी विचार रखे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक समृद्धि का मजबूत आधार है। समिति भविष्य में भी अपने सदस्यों के हितों के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।

बैठक में समिति संचालक मंडल के उमेश चंद्र पुनेठा, मोहन चंद्र, दयाराम, श्याम राम, नरेश कुमार, सुरेंद्र बहोरा और नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *