जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणक दूसरे बैज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न 

Spread the love

 

जनगणना 2027 के लिए तहसील बेतालघाट सुपरवाइजर एवं परगणक का प्रशिक्षण ब्लॉक कार्यालय बेतालघाट के सभागार में मैं फील्ड ट्रेनरों के द्वारा दिया गया समापन दिवस के दिन चार्ज अधिकारी पंकज जोशी के द्वारा समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणक का स्वागत एवं आह्वान करते हुए कहां की जनगणना को बहुत ही अच्छी लग्न एवं करते हुए निष्ठा के साथ संपन्न करना है सहायक चार्ज अधिकारी असलम अली ने भी सभी को इस कार्य में लग्न एवं निष्ठा से कार्य करने के बारे में बताया

रजिस्टर कानूनगो तहसील बेतालघाट बनवारी लाल के द्वारा नजरी नक्शे के बारे में जानकारी दी गई

जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम नेगी के द्वारा भी ऑनलाइन के माध्यम से संबंधित कार्य के प्रश्नों के उत्तर एवं महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को को दी गई

इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर महेंद्र सिंह भाकुनी द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया इसमें बताया गया कि उत्तरदाता से प्रश्न कैसे पूछे जाएंगे और उनके आंसर को मोबाइल ऐप में कैसे फीड किया जाएगा

सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणको के द्वारा इस कार्यक्रम से संबंधित ग्रुप में लघु नाटिका भी प्रस्तुत की की किस प्रकार से घर-घर जाकर उत्तरदाताओं से मकान के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे

नोडल अधिकारी एवं फील्ड ट्रेनर राजेंद्र पांडे द्वारा समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणक को जनगणना से संबंधित समस्त जानकारी को बताया प्रत्येक घर-घर में जाकर उत्तरदाताओं से कैसा व्यवहार करना है किस प्रकार अनुशासन का परिचय देना है एवं मोबाइल ऐप में 33 प्रश्नों के जवाब उत्तरदाता को देने होंगे,

साथ ही नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे नेअवगत कराया कि उत्तरदाताओं को भली भांति संतुष्ट करें कि उनकी जानकारी पूर्णतया गोपनीय रहेगी, साथ ही समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों से आवाहन एवं निवेदन किया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसे बहुत जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाना है ,

समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों ने स्थानीय ग्राम पंचायत में जाकर बीएलओ मोबाइल ऐप से महान करना करने का अभ्यास भी किया

इस अवसर पर विनोद कुमार, एस सनवाल, देवी दत्त अनुज खुल्बे , विजय कुमार, मोहित, सानू, बीना प्रेमा हरिश्चंद्र राजेंद्र कुमार, अल्ताफ हुसैन प्रेमा, हेमा, शिखा रानी एवं समस्त सुपरवाइजर व प्रगणक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *