संसद परिसर में कथित प्रदर्शन पर बवाल, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों के खिलाफ देवीधूरा थाने में शिकायत

Spread the love

 

 

फोटो देवीधूरा रिपोर्टिंग चौकी में थाना प्रभारी आर.सी. बेलवाल को छह पृष्ठीय शिकायती पत्र सौंपते सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट।

 

देवीधूरा। संसद भवन परिसर में सनातन धर्म से जुड़े कथित अपमानजनक प्रदर्शन को लेकर देवीधूरा में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाना की देवीधूरा रिपोर्टिंग चौकी में छह पृष्ठों का शिकायती पत्र सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए कथित प्रदर्शन से सनातन धर्म और सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। थाना प्रभारी आर.सी. बेलवाल ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

 

राजेश बिष्ट ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करना उचित नहीं है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड में पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई यह शुरुआती शिकायतों में से एक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *