राजकीय महिला महाविद्यालय में 5 से 12 अक्टूबर तक डॉ आर एस टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद विवाद प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

Spread the love
  • हल्द्वानी । प्रभारी प्राचार्य डॉ0 देवकी गिरी गोस्वामी के कुशल निर्देशन में राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में उत्तराखंड सूचना आयोग के आदेश के परिपालन में आरटीआई वीक के

उपलक्ष्य में 5-12 अक्टूबर 2026तक चलने वाले डॉ R S टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद विवाद प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत सूचना का अधिकार 2005 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं समझ वृद्धि हेतु उत्तराखंड सूचना आयोग द्वारा प्रेषित शीर्षक पर आंतरिक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता का शीर्षक है “सूचना का अधिकार के 21 वर्ष: सुधार या सुधार सुदृढ़ कार्यान्वयन “जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालक लोक सूचना अधिकारी डॉ बीना जोशी द्वारा किया गया और निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉक्टर रश्मि पंत ,डॉक्टर नेहा सिंह ,डॉक्टर रेनू जोशी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की ।प्रतियोगिता में कल्पना पंत BA तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, अपूर्वा भट्ट BA तृतीय वर्ष तथा शिखा यादव बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम २ श्रेष्ठ वक्ताओं का नाम, सूचना आयोग को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *