मां की सीख” बाल कहानी संग्रह का हुआ विमोचन बाल संस्कार से भरी हुई है, यह पुस्तक

Spread the love

 

लोहाघाट।

 

क्षेत्र की साहित्यकार कमला वेदी द्वारा लिखित बाल कहानी संग्रह ‘माँ की सीख’ का विमोचन रा.इ.का. खेतीखान में समारोहपूर्वक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धीरज सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं श्री दिवाकर भट्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत प्रवक्ता विद्यासागर लोहनी ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि यह बाल कहानी संग्रह बच्चों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

लेखिका कमला वेदी ने अपनी इस छठी पुस्तक में कुल बारह बाल कहानियों को स्थान दिया है। कहानियों के माध्यम से बच्चों को प्रेरणा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों तथा जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्र पनेरू रहे। इस अवसर पर प्रवक्ता अर्जुन कुमार, संजना टम्टा, सरोज जोशी, नीलम राणा, आशा राणा, कविता ढेग, गुंजन सगटा, संदीप कलखुड़िया, जितेन्द्र कुमार, पचौरी तथा कैलाश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तक को बालोपयोगी बताते हुए लेखिका कमला वेदी के इस साहित्यिक प्रयास की सराहना की।

बताया गया कि 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘बुलंदी’ द्वारा उन्हें शिक्षक सम्मान भी प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में छात्र रिसव देवपा, रवि, कुलदीप, गौरव सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘माँ की सीख’ जैसी बाल साहित्य की पुस्तकें बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के साथ उन्हें अच्छे संस्कार एवं सकारात्मक जीवन-मूल्यों की सीख देने में महत्वपूर्ण भूमिका नि

भाती हैं।

वर्तमान में कमला वेदी राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान में हिंदी प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *