

गेबुआ (कालाढूंगी)।कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गेबुआ में जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह कार्यक्रम श्री नारायण सिंह अधिकारी के आवास पर आयोजित किया गया, दायित्व धारी श्री भट्ट ने जहां क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी पहलों पर भी चर्चा हुई।
श्री भट्ट ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय मुद्दों को समझने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के बीच निरंतर संवाद से जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगा बिष्ट, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन कांडपाल, उपप्रधान धर्मानंद सती, भाजयुमो जिला आईटी सह-संयोजक पारस बेलवाल सहित रमेश जोशी, शिशपाल खनायत, नीरज जोशी, महिपाल अधिकारी, मयंक अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, खुशराज बिष्ट, आनंद राम, प्रदीप कुमार, इंदर सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, हेमंत सती, अतुल अधिकारी और मोहित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा दीक्षा अधिकारी, बीना जोशी, विनीता अधिकारी, राधिका देवी और हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।



