

टनकपुर। मां श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। 27 अक्टूबर को संपन्न चुनाव में 422 मतदाताओं में से 381 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव में भुवन चंद्र पांडेय अध्यक्ष, नंदा बल्लभ तिवारी उपाध्यक्ष, सुरेश तिवारी सचिव और गिरीश चंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- पदवार परिणाम
अध्यक्ष: भुवन चंद्र पांडेय 168 वोट, किशन तिवारी 155 वोट। भुवन चंद्र पांडेय ने 13 मतों से जीत दर्ज की।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी 214 वोट, संजू पांडेय 159 वोट। नंदा बल्लभ तिवारी 55 मतों से विजयी रहे।
सचिव: सुरेश तिवारी 202 वोट, गिरीश चंद्र पांडेय 177 वोट। सुरेश तिवारी ने 25 मतों से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सचिव पद प्राप्त किया।
कोषाध्यक्ष: गिरीश चंद्र तिवारी 211 वोट, कैलाश पांडेय 165 वोट। गिरीश चंद्र तिवारी 46 मतों से विजयी रहे।
भुवन चंद्र पांडेय वर्ष 2016 में भी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। चुनाव अधिकारी पंडित पूरन चंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी और मनोज तिवारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। शांति व्यवस्था के लिए ठुलीगाड़ पुलिस चौकी प्रभारी हरीश पुरी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।



