

डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 मुख्य अभियुक्तों और चोरी के वाहन खरीदने व उनके पार्ट्स काटने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। *जिनके कब्जे से कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं।*
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
*1.* दिनांक 11.10.2026 को वादी नाजिम पुत्र जाहिद अली नि0-इन्द्रानगर काटा, बनभूलपुरा, हल्द्वानी द्वारा थाना बनभूलपुरा में अपनी हीरो स्पलेण्डर प्लस UP25Q4376 घर के बाहर से चोरी होने की तहरीर दी गई थी, जिस पर *कोतवाली बनभूलपुरा में मु०अ०सं० 171/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0* के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया।
*2.* दिनांक 24.10.2026 को वादी निजाम पुत्र बुधु नालपुर निवासी-शाहबाद, रामपुर, उत्तर प्रदेश हाल-गांधी स्कूल के पास वाली गली, बनभूलपुरा ने अपनी मोटरसाइकिल UP22AJ5716 उत्तर उजाला से चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई, जिस पर *कोतवाली बनभूलपुरा में मु०अ०सं० 185/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम की कार्रवाई और गिरफ्तारीः-*
हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे हेतु हरबन्स सिंह एस0पी0 हल्द्वानी* के मार्गदर्शन, रविकांत सेमवाल सीओ हल्द्वानी तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा* के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने अथक प्रयास और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दिनांक 05.11.2026 को गौला बाईपास रोड से संदिग्ध अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
*1.* करन पाठक पुत्र कैलाश चन्द्र पाठक निवासी-आर.टी.ओ. रोड, पाल कॉलेज, लालपुर नायक, थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र-20वर्ष।
*2.* योगेश कुमार आर्या पुत्र विजय कुमार निवासी- प्रेमपुर लोश्यानी, निकट ज्वालाजी गैस गोदाम, थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र-21 वर्ष।
*3.* दीपक शर्मा पुत्र पाती राम शर्मा निवासी-फूलचैर इण्टर कॉलेज के पास, आर.टी.ओ. रोड, थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र- 21 वर्ष।
*4.* विजय श्रीवास्तव पुत्र मुंशी लाल, निवासी- जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी, मूल निवासी- ग्राम गोपालपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली, उम्र- 22 वर्ष।
*बरामदगीः- कुल 06 मो0सा0* बरामद की गयी हैं।
*अभियुक्त करन, योगेश व दीपक शर्मा के कब्जे से मौके पर 03 मोटरसाइकिलें (हीरो स्पलेण्डर प्लस, स्पलेण्डर प्लस ब्लैक और एक अन्य स्पलेण्डर)* बरामद की गईं, जो कोतवाली बनभूलपुरा और मुखानी के मुकदमों से संबंधित हैं।
*इसके अतिरिक्त अभियुक्त विजय श्रीवास्तव के कब्जे से 03 अन्य मोटरसाइकिलें (स्प्लेंडर प्रो, स्पलेण्डर प्लस, और पल्सर)* बरामद की गईं। बरामद मोटर साइकिलें कोतवाली काठगोदाम, हल्द्वानी और भीमताल क्षेत्रों से संबंधित हैं।
*पूछताछः-* अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र से वाहन चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को वे विजय श्रीवास्तव (मोटरसाइकिल मैकेनिक, मुखानी) को बेच देते थे। विजय श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश से आदमी बुलाकर पूरी बाइकें बेचता था या फिर नई मोटर साइकिलों के पार्ट्स काटकर बेचता था, और मिलने वाले पैसों को आपस में बराबर बांट लेते थे।
*अपराधिक इतिहासः-*
अभियुक्त करन पाठक, योगेश कुमार व दीपक शर्मा के विरूद्व कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0-122ध्26 धारा-303(2), 317(2), 61(2)(ं) पंजीकृत किया गया है।
नोटः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को सराहनीय कार्य करने के लिये 2,500 रू से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।



