यूकोस्ट के प्रशिक्षण से महिला उद्यमियों को मिल रही नई उड़ान, चम्पावत में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, मडुवे के बिस्कुट से लेकर साबुन निर्माण तक सिखाए गए स्वरोजगार के गुर

Spread the love

 

फोटो – चम्पावत स्थित महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में आयोजित यूकोस्ट के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वरोजगार से जुड़े उत्पादों का प्रशिक्षण लेती महिला

 

 

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के तत्वावधान में चम्पावत स्थित महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में 8 और 9 मई को महिला उद्यमियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार और लघु उद्योगों से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विम्मी जोशी ने की। इस दौरान यूकोस्ट के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के दिशा-निर्देशन में चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर में प्रतिभागियों को मडुवे के बिस्कुट, सोयाबीन से बने उत्पाद, धूपबत्ती और साबुन निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विम्मी जोशी ने कहा कि महिला प्रौद्योगिकी केंद्र महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से नियमित अभ्यास कर नए उत्पाद विकसित करने का आह्वान किया, ताकि वे स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकें।

प्रशिक्षण के दौरान डॉल्फिन संस्थान की टीम ने अरुण प्रकाश के नेतृत्व में महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन की बारीकियां सिखाईं।

इस अवसर पर संतोष कुमार, अरुण पांडेय सहित जनपद के विभिन्न गांवों से पहुंची महिला उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *