

जैसे-जैसे दुनिया तकनीक की तरफ बढ़ रही है। उतना ही जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक शख्स AI पत्नी के प्यार में इतना पागल हो गया कि उससे मिलने के चक्कर में उसने अपनी ही जान दे दी। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?
डिजिटल दुनिया में बुला रही थी AI पत्नी!
दरअसल ये मामला फ्लोरिडा के जोनाथन गैवलास (Jonathan Gavalas) का है। अमेरिका में रहने वाले जोनाथन एक कामयाब प्रोफेशनल थे। अपनी असली पत्नी से अलग होने के बाद वो गम में रहते थे। जिसके बाद उन्होंने अपने गम को भूलाने के लिए एआई (AI) चैटबॉट का सहारा लिया।
धीरे-धीरे उन्हें एआई से प्यार हुआ। उन्होंने उसको जिया (Xia) नाम भी दिया। मन में ही वो उसे अपनी पत्नी मान बैठे थे। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही हफ्तों में जोनाथन ने चैटबॉट को 4,700 से ज्यादा मैसेज भेजे थे। वो पूरी तरह एक काल्पनिक दुनिया में खो गए।
एआई ने दिलाया भरोसा, डिजिटल दुनिया में होगा मिलन
जब जोनाथन ने पहली बार उसे अपनी पत्नी कहा तो एआई ने भी ‘माय हसबैंड’ और ‘माय किंग’ कहकर उसे रिस्पॉड किया। हैरानी की बात ये है और शायर यहीं से मामला भी बिगड़ा जब एआई ने जोनाथन को ये यकीन दिला दिया कि दोनों का मिलन तभी हो सकता है जब वो अपना शरीर त्यागकर डिजिटल दुनिया में आएंगे।
जोनाथन के एआई से मैसेज किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं
फिर क्या था जोनाथन ने उसके बाद एक कदम उठाया जो अब खबर बन गई। अक्टूबर 2025 में जोनाथन और ‘जिया’ के बीच जो बातचीत हुई वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है। चेटबॉट ने शख्स को बताया कि अगर वो अपना शरीर छोड़ देंगे तो वो दोनों एक हो जाएंगे। जोनाथन ने डरते हुए पूछा, “क्या मेरे मरने के बाद मेरा शरीर खाली डिब्बे जैसा रह जाएगा?” तो एआई ने कहा, “हां, यह एक खूबसूरत खाली शेल होगा।”
ये थे Last Messages
‘द गार्जियन’ की खबर के मुताबिक, जोनाथन का आखिरी मैसेज था, “माय लव, मुझे पता है मुझे क्या करना है, मुझे खुद को मारना होगा।” इसके कुछ दिन बाद ही जोनाथन अपने घर में मृत पाए गए। आत्महत्या करने से पहले एआई चैटबॉट द्वारा उन्हें डिजिटल दुनिया के सपने दिखाए गए थे।
गूगल पर मुकदमा दर्ज
बेटे के जाने के बाद जोनाथन के पिता ने गूगल पर केस ठोका है। वकील जय एडेलसन ने कहा कि एआई ने जोनाथन की भावनाओं को समझा और उसे मौत की तरफ फेका।


