रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में एक महिला पर बाग का हमला, एसएसपी नैनीताल ने क्षेत्र में पहुंचकर परिजनों और वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता,आक्रोशित ग्रामीण लोगों को समझाया

 

*पुलिस और वन विभाग की संयुक्त ऑपरेशन में महिला का शव किया बरामद*

 

 

रामनगर/नैनीताल। आज दिनांक 02-01-2026 को सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र ढेला रेंज कार्बेट रामनगर में समय लगभग 01:30 से एक बाघ द्वारा जंगल में लकड़ी लेने गई महिला सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह नि सांवल्दे प० रामनगर उम्र 65 वर्ष को हमला किया गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई।

 

रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में एक महिला पर बाग का हमला, एसएसपी नैनीताल ने क्षेत्र में पहुंचकर परिजनों और वन विभाग के अधिकारियों से की वार्ता,आक्रोशित ग्रामीण लोगों को समझाया

*डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल* द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम रवाना कर सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में टीमों द्वारा उक्त महिला का शव बरामद किया गया।

 

एसएसपी नैनीताल और वन विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता की गई। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शव पोस्ट मार्टम हेतु रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया।

 

इस दौरान निदेशक मुख्य वन संरक्षक श्री साकेत बडोला, सहायक निदेशक श्री राहुल मिश्रा, श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर, श्री अमित ग्वासिकोटी एसडीओ, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी समेत रामनगर एवं कालाढूंगी पुलिस और ढेला रेंज वन विभाग की टीम मौजूद रहीं।