शारदा नदी में डूबने से बाल-बाल बचा परिवार, जल पुलिस के जवान ने दिखाई बहादुरी, पूर्णागिरि दर्शन के बाद स्नान के दौरान युवती पूर्णागिरि दर्शन के बाद स्नान के दौरान युवती समेत माता-पिता गहरे पानी में फंसे, गोताखोर ने तीनों की बचाई जान।समेत माता-पिता गहरे पानी में फंसे, गोताखोर ने तीनों की बचाई जान

Spread the love

 

फोटो – शारदा स्नान घाट पर डूब रहे परिवार को सुरक्षित बचाने वाले जल पुलिस के गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान।

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद शारदा स्नान घाट पर स्नान कर रहा एक परिवार बुधवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। स्नान के दौरान 22 वर्षीय ललिता, पुत्री तेजराम, निवासी ग्राम डाड ककनेई (जिला चम्पावत), गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगी। बेटी को बचाने के प्रयास में उसके माता-पिता भी तेज बहाव और गहरे पानी में फंस गए।

घाट पर मची चीख-पुकार सुनते ही जल पुलिस के गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान ने बिना समय गंवाए शारदा नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती सहित उसके माता-पिता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान की बहादुरी और तत्परता की सराहना की।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *