अल्मोड़ा के लमगड़ा के चायखान में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की गयी जान , पुलिस हादसे के कारणों पर जुटी

Spread the love

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चायखान के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग लमगड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में चायखान के समीप वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी हैपुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *