

पहाड़ी आर्मी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर उठाये श्रद्धांजलि सभा में सरकार से कथित VIP का नाम सार्वजनिक करने की मांग
हल्द्वानी।
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने अंकिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सरकार के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला। वक्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए कथित VIP को लेकर सरकार से स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उनका सवाल था कि आखिर वह कथित VIP कौन है, जिसका नाम इस मामले में लंबे समय से चर्चा में रहा है और सरकार इस मुद्दे पर अब तक स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि अंकिता के परिवार और प्रदेश की जनता को पूरे मामले की सच्चाई जानने का अधिकार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक करें 4 साल भी जाने के बाद भी पहाड़ की बेटी न्याय के लिए तड़प रही है यह तड़प पूरे प्रदेश की है टमी सरकार से लगातार मांग की जा रही है की विप के नाम को सीबीआई जांच में लाया जाए इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल महिला जिला अध्यक्ष प्रेम में नगर अध्यक्ष कविता जी ना खिलाफ प्रभारी अंजू पांडे प्रदेश सचिव दीपा पांडे, श्री श्री हेमगिरि महाराज,भुवन पांडे महेश भट्ट बसंत बिष्ट प्रदीप रौतेला आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



