मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों की सराहना

Spread the love

फोटो -मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट।

हल्द्वानी ।उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने आज उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. लोहनी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों, नवाचारों, डिजिटल लर्निंग पहलों तथा हाल की उपलब्धियों से मुख्यमंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया गया।
माननीय मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों एवं सतत प्रगति की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में प्रकाशित विश्वविद्यालय की प्रमुख पत्रिकाएँ—“उड़ान”, “प्रगति के सोपान”—तथा विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी माननीय मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री जी ने इन प्रकाशनों के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोधपरक दृष्टि एवं संस्थागत विकास प्रयासों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय द्वारा हाल में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की, उनकी प्रसंशा की तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में विकास एवं विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही, विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए राज्य में उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु परस्पर सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *