हल्द्वानी में कांग्रेस महिला सम्मेलन में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मंथन, प्रदेश प्रभारी का स्वागत और विधानसभा चुनावों को लेकर हल्द्वानी में महिला कांग्रेस की कुमाऊं मंडल बैठक संपन्न

Spread the love

 हल्द्वानी । हल्द्वानी स्थित स्वराज भवन कांग्रेस कार्यालय में उत्तराखंड महिला कांग्रेस के तत्वाधान में कुमाऊं मंडल महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता गांवड़े के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सह-प्रभारी पूनम पंडित, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, शोषण और बढ़ते अपराधों पर गंभीर मंथन किया गया। महिला कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई। महिला कांग्रेस ने निर्णय लिया कि महिलाओं के मुद्दों को केंद्र में रखकर जनआंदोलन चलाया जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम की आयोजक एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा प्रभारी जया कर्नाटक ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट ने अंकिता भंडारी प्रकरण को उठाते हुए सरकार पर न्याय में देरी का आरोप लगाया।

हल्द्वानी विधायक, सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। महिला कांग्रेस की यह लड़ाई सिर्फ संगठन की नहीं, बल्कि हर बेटी और महिला की सुरक्षा की लड़ाई है।”

उत्तराखंड की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, ज्योति रौतेला ने कहा कि “महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हम किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।”

वही महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी, सुनीता गांवड़े ने कहा कि “भाजपा सरकार सिर्फ नारे देने वाली सरकार बनकर रह गई है। महिला कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की ताकत से इस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *