महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका निजी प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोग मारे गए।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।


