
फोटो – प्रेमा पांडेय।
दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, जनप्रतिनिधियों को समारोह में आमंत्रण।
चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना–शहरी के तहत स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है । कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसर स्थित नगर आजीविका सिलाई केंद्र में किया गया है, जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पालिकाध्यक्ष की ओर से जारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज 12 बजे नगर पालिका परिषद चम्पावत में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के सभी वार्ड सभासदों सहित जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर सकें।
अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को सिलाई से जुड़े व्यावसायिक कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। नगर पालिका प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।


