हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में रा० उ० मा० वि० पनघट का परीक्षा परिणाम 100% , साक्षी आर्या ने विद्यालय और अपने माता पिता का नाम किया रोशन

Spread the love

 

रानीखेत। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में रा० उ० मा० वि० पनघट का परीक्षा परिणाम 100% रहा। विद्यालय का परिणाम विगत 08 वर्षों से 100% प्रतिशत रहा है।

इस वर्ष विद्यालय में 08 छात्र-छात्राओं में से 08 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।  जिसमें साक्षी आर्या ने 379/500 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया  ।

विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं बालकृष्ण, दीपशिखा, रितु बिष्ट, भानु प्रिया , खीमानन्द, संतोष भट्ट के अथक प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत के कारण ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार 07 वर्षों से 100% रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम फल्द्वाड़ी महिला प्रधान सोनू आर्या प्रधान प्रतिनिधि  प्रमोद कुमार द्वारा विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई व प्रशंसा की गई और प्रधान सोनू आर्या द्वारा ग्राम सभा वासियो से निवेदन किया गया कि निजी स्कूलों के बजाय अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाये ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *