पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा तक शानदार प्रदर्शन, नीरज चंद्र और प्रदीप पचौली बने टॉपर,संस्कृत शिक्षा में श्रीबाराही महाविद्यालय का दबदबा, 100% परिणाम के साथ सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास

Spread the love

फोटो – उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में विद्यालय के टॉपर प्रदीप पचौली

 

लोहाघाट। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्री बाराही संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। पूर्व मध्यमा (कक्षा 10 द्वितीय वर्ष) में पंजीकृत सभी 11 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए, जबकि उत्तर मध्यमा (कक्षा 12) में शामिल 6 छात्रों ने भी प्रथम श्रेणी हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

पूर्व मध्यमा के छात्र नीरज चंद्र तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप पचौली ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में टॉप किया।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्राचार्य हरिश्चंद्र पांडे, उपाचार्य ललित मोहन, वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल पंतोला, संजीव पांडे, महाविद्यालय प्रबंधक दिलीप सिंह चमयाल, पूर्व प्राचार्य भुवन चंद जोशी, आचार्य कीर्ति शास्त्री, श्रीबाराही मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, श्रीबाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, ट्रस्टी दिनेश चंद्र जोशी तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सफलता विद्यालय के आचार्यों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो दिन-रात विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में जुटे रहते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *