तीन सूत्रीय मांगों पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां, आंदोलन से ठप हुआ नौनिहालों का भविष्य

Spread the love

 

फोटो – लोहाघाट में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां

 

लोहाघाट। चंपावत जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलन और धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। इस विरोध के चलते नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की पढ़ाई और पोषण सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

आंदोलन के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं, जिससे छोटे बच्चों की शिक्षा और देखभाल पूरी तरह से ठप हो गई है। अभिभावकों में भी इस स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की मांग है कि उन्हें ₹24,000 मासिक वेतन दिया जाए, सेवा निवृत्ति के समय ₹10,000 की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

अब तक शासन स्तर पर इस मुद्दे को लेकर कोई ठोस पहल या हलचल नजर नहीं आ रही है, जिससे कार्यकर्तियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लोहाघाट, चंपावत समेत विभिन्न क्षेत्रों से आई कार्यकर्तियां एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रही हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *