ऑकलैंड पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Spread the love

 

लोहाघाट। नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था ऑकलैंड पब्लिक स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया।

विद्यालय में यथार्थ जोशी ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मनीष गोस्वामी ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अपूर्वा कॉलोनी ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान अपने नाम किया। सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *