मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर ने क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

Spread the love

हल्द्वानी: सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा को विस्तार देते हुए, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर द्वारा पास के क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक विशेष खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

संस्थान की इस मानवीय पहल के तहत आर्थिक विषमताओं से जूझ रहे दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग के राशन पैकेट्स सौंपे गए, ताकि उनके जीवनयापन में सहयोग किया जा सके।

 

उल्लेखनीय है कि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से जन-कल्याण की यह मुहिम कोविड-19 के संकटकाल से ही अनवरत जारी है। महामारी के दौरान असहाय और हाशिए पर खड़े लोगों को संबल देने के लिए शुरू किया गया यह मिशन आज भी थमा नहीं है। हल्द्वानी परिसर ने पास के क्षेत्र के इन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

 

इस सेवा अभियान के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा, “संस्थान का ध्येय केवल उच्च शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना भी है। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम इस विचार को आत्मसात करते हैं कि हमारे आसपास के इन आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की खुशहाली हमारी साझी जिम्मेदारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *