257 करोड़ के गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज छमानिया स्थित निर्माणाधीन उत्तराखंड के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी मनीष कुमार

Spread the love

 

फोटो छमानिया स्थित निर्माणाधीन उत्तराखंड के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी मनीष कुमार

 

छमानिया में बन रहे उत्तराखंड के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा, जून 2027 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य।

 

 

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को छमानिया स्थित निर्माणाधीन उत्तराखंड के पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 257 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में हॉस्टल ब्लॉक, आवासीय भवन, फुटबॉल व वॉलीबॉल मैदान, मल्टीपर्पस हॉल समेत विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल मैदान और रनिंग ट्रैक का निर्माण सितंबर-अक्टूबर तक तथा रिटेनिंग वॉल का कार्य अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। पूरी परियोजना को जून 2027 तक पूर्ण करने की योजना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *