

फोटो – देवीधार महोत्सव के दौरान आयोजन समिति द्वारा आईटीबीपी के जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते
लोहाघाट। देवीधार महोत्सव के दूसरे दिन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं बटालियन के जवानों ने इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा के नेतृत्व में देवीधार की पहाड़ी पर स्मृति पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बीडीओ एस. रावत, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह अधिकारी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, वन क्षेत्राधिकारी रमेश जोशी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने आईटीबीपी के जवानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।


