

हल्द्वानी। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी समेत 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या एवं जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल और पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



