हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर में कई सालों से नालियों का नहीं बना ड्रेनेज सिस्टम , विधायक सुमित हृदयेश के सामने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने रखी कई समस्याएं

Spread the love

 

 

हल्द्वानी ।  हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आज ट्रांसपोर्ट नगर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल के कार्यालय में क्षेत्र के समस्त सम्मानित ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं, दैनिक चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों ने वाहनों से जुड़े पार्किंग, संचालन में आ रही कठिनाइयों, बुनियादी सुविधाओं की कमी तथा ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से बनी गंभीर ड्रेनेज समस्या को प्रमुखता से विधायक के संज्ञान में लाया। व्यापारियों ने बताया कि जलभराव एवं अव्यवस्थित नालियों के कारण आवागमन बाधित होता है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर ड्रेनेज सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय न केवल रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित एवं व्यापार हित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

 

सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके साथ हर संभव सहयोग और समर्थन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

इस अवसर पर  खीमानंद शर्मा,  इंदर भुटियानी,  मंसूर खान, पंकज वोहरा,  नफीस अहमद,  चंद्रशेखर पांडेय,  चंद्रशेखर भट्ट,  शंकर भुटियानी,  इमरान,  संदीप महेश्वरी, लक्ष्मण नेगी, हरपाल सेठी, दया शर्मा सहित अन्य सम्मानित ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *