हल्द्वानी के व्यस्ततम स्थान रोड़वेज स्टेशन और प्रमुख बाजार के नजदीक पहला पिंक टाॅयलेट का मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

हल्द्वानी के व्यस्ततम स्थान रोड़वेज स्टेशन और प्रमुख बाजार के नजदीक पहला पिंक टाॅयलेट का मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

हल्द्वानी। कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी के रोड़वेज स्टेशन के पास बेस अस्पताल के मुख्य गेट के पास नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आज पिंक टाॅयलेट यानी महिला शौचालय का उद्घाटन किया गया। बता दें कि रोड़वेज स्टेशन शहर का सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाले जगहों में शुमार है जहां इसके आसपास कोतवाली परिसर, तहसील परिसर,बेस अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय और जानी मानी हल्द्वानी बाजार स्थित है जिससे यहां आने वाली महिलाओं और सैलानी महिलाओं को टाॅयलेट के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं बड़ा रुप लें रहे हल्द्वानी नगर निगम में पहले पिंक टाॅयलेट उद्घाटन के अवसर पर हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर निगम के अत्यधिक व्यस्ततम स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिससे उन स्थानों पर भी पिंक टाॅयलेट बनाये जायेंगे जहां पर महिलाओं के लिए इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है ।