लोहाघाट में लोहावती नदी सफाई अभियान, आइटीबीपी और नगर पालिका का संयुक्त प्रयास,300 मीटर तक चला स्वच्छता अभियान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

 

फोटो – आईटीबीपी और नगर पालिका लोहाघाट के संयुक्त प्रयास से लोहावती नदी में चलाया गया सफाई अभियान।

 

लोहाघाट। नगर के पास कोली ढे़क क्षेत्र से प्रभावित लोहावती नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नगर पालिका लोहाघाट ने संयुक्त रूप से व्यापक सफाई अभियान चलाया। आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार सिंह के निर्देशन में बटालियन के दो दर्जन से अधिक हिमवीरों ने इंस्पेक्टर गोविंद लाल वर्मा के नेतृत्व में इस अभियान में भाग लिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में ईओ सौरभ नेगी, शांभवी मुरारी, सुमित उप्रेती और एक दर्जन से अधिक पर्यावरण मित्रों ने भी सहयोग दिया।

 

अभियान के तहत नदी के करीब 300 मीटर क्षेत्र में सफाई की गई। इस दौरान नदी के दोनों तटों पर फैली भारी गंदगी को हटाया गया। अभियान कई घंटों तक चला और स्थानीय स्तर पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर नदी को प्रदूषित कर रहे हैं, जिन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *