SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात,* *33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

   SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के द्वारा 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर उन्हें नव वर्ष की सौगात दी गई। जिसमें माह नवम्बर से दिसम्बर तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली।

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने बताया कि उन्होंने संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए । जिसमें एसपी क्राईम डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी, के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक, प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल)  गणेश सिह मनोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह नवम्बर से दिसम्बर तक IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन मे होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 206 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 33,46,200 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए।

अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात,*     *33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात,*     *33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात,*     *33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात,*     *33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

*बरामद मोबाईल फोन-*

आईफोन- 02

सैमसंग- 25

ओप्पो- 42

वन प्लस- 14

रेडमी/ रियलमी- 42

वीवो- 43

पोको- 08

अन्य फोन- 30

कुल फोन- 206

*अनुमानित मूल्य-* 3346200.00 रू0