

फोटो – मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्र जलज ओली।
चंपावत। जनपद में बोर्ड परीक्षा के शानदार परिणामों के बीच एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सीबी ओली के पुत्र जलज ओली ने हाईस्कूल परीक्षा में 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मेरिट सूची में 24वां स्थान हासिल किया है।
ग्रामीण परिवेश से आने वाले जलज ने डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खेती गांव से इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
जलज की इस सफलता पर जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें, उनके परिवार तथा विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


