पूर्णागिरि मेले में मौसम मेहरबान—श्रद्धालुओं को राहत, आस्था के संग सुरक्षा और सेवा के पुख्ता इंतजाम ,मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद ब्रह्मदेव व रणकोची मंदिर में उमड़ी आस्था, भंडारों और रैन बसेरों से तीर्थयात्रियों को सहारा

Spread the love

 

फोटो – नेपाल के ब्रह्मदेव मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु एवं रणकोची मंदिर में तीर्थयात्रियों की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करते मेला मजिस्ट्रेट डॉ. एल.एम. तिवारी।

 

टनकपुर/चंपावत। इन दिनों चल रहे प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में मौसम के ठंडा रहने से तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मान्यता है कि मां पूर्णागिरि के दर्शन के पश्चात ब्रह्मदेव के दर्शन किए बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है। इसके साथ ही श्रद्धालु रणकोची मंदिर में भी पहुंचकर पूजा कर रहे हैं। आज मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने भी रणकोची मंदिर में दर्शन कर समस्त तीर्थयात्रियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में विभिन्न स्थानों से आए धर्मप्रेमी लोगों द्वारा लगाए जा रहे भंडारों से श्रद्धालुओं को भोजन और विश्राम की बड़ी सुविधा मिल रही है। वहीं जिला पंचायत द्वारा बनाए गए रैन बसेरे भी यात्रियों के लिए राहत का केंद्र बने हुए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शारदा घाट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अधिक मजबूत हो गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *