

कोटाबाग। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के देचोरी-देगांव में दायित्व धारी श्री सुरेश भट्ट ने जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती गीता तिवारी के आवास पर हुआ, जहां क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को रखा।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने भी शिरकत करते हुवे उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ संवाद करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान क्षेत्रवासियों के सुझाव एवं स्थानीय मुद्दों को सुनते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ निरंतर संवाद से विकास कार्यों को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता तारा पांडे, पूर्व प्रधान उमेश तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बिष्ट, शक्तिकेंद्र संयोजक संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मनराल, नीरज मेहता, प्रकाश तिवारी, गोविंद अधिकारी, सौरभ जलाल, कमल बोरा, देवेंद्र बोरा, पान सिंह मचवाड़ी, महेश सनवाल, आनंद मचवाड़ी, गोपाल शर्मा, योगेश, हेम चंद्र तिवारी, कैलाश सनवाल, पुष्कर सिंह जलाल, राम सिंह जलाल, शेर सिंह बोहरा, तेज सिंह जलाल सहित रश्मि तिवारी, कविता तिवारी, गरिमा पांडे, निर्मला जलाल समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



