इंटर्नशिप के लिए ओडिशा से लालपुर आई युवती की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या

Spread the love

इंटर्नशिप के लिए ओडिशा से लालपुर आई युवती की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई कानून व्यवस्था फेल

 

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को बड़ौर नदी में फेंक दिया।

 

किच्छा में इंटर्नशिप के लिए ओडिशा से लालपुर आई युवती सृष्टि शर्मा की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई। युवती के मामा के बेटे की तहरीर के बाद पुलिस ने मकान मालिक के आरोपी बेटों पर हत्या का केस दर्जकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी ममेरे भाई से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बिहार और हाल में जेकेपुर, रायगढ़ (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय युवती सृष्टि शर्मा छह माह पहले लालपुर की फैक्ट्री में इंटर्नशिप के लिए आई थी। वह लालपुर में कामेश्वर सिंह के यहां किराए पर रहती थी। मंगलवार को इंटर्नशिप पूरी होने के बाद वह मंगलवार को प्रमाणपत्र और बाकी दस्तावेज लेने दोपहर करीब ढाई बजे कमरे पर लौटी थी। उसके बाद करीब 3 बजे वह घर के बाहर घुमते दिखी फिर वह कमरे में चली गई।

 

जब ममेरे भाई ने युवती को फोन किया जो बंद मिला। इसके बाद वह दोस्तों के साथ लालपुर आया और बहन के बारे में पूछा। घर पर मकान मालिक के बेटे अमित ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया।

इसके बाद उन्होंने पड़ोसी के सीसीटीवी चेक किए। फुटेज में मंगलवार रात करीब 12 बजे अमित और उसका भाई सुमित के साथ बाइक पर चादर में लपेटकर कोई भारी वस्तु ले जाते दिखे। इस पर उसने पुलिस को तहरीर देकर अमित और उसके भाई सुमित पर हत्या का शक जताया।

 

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अमित की निशानदेही पर युवती का शव लालपुर श्मशान घाट के पीछे बड़ौर नदी से बरामद कर लिया है। आरोपी ने माना कि उसने दुष्कर्म के प्रयास में युवती की गला दबाकर हत्या की है। वहीं दुसरा आरोप भाई के लिए पुलिस दबिश दें रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *