
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी 20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने विश्व कप खिताब जीत लिया है फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए भारत ने न्यूज़ीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया था वहीं भारत की ऐतिहासिक जीत को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एफ बी पोस्ट से लिखा है कि
विश्व विजेता भारत
“नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर भारत को विश्व विजेता बनाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
निश्चित रूप से विश्व कप जीतकर भारत ने अपनी सशक्त खेल रणनीति, टीम भावना और अद्भुत कौशल से विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है।”
जय हिंद… !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड



