

फोटो – जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी।
चम्पावत। उत्तराखंड सरकार में ग्राम्य विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी का चम्पावत जनपद में दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पहुंचे । इस दौरे को जिले के विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, जहां मंत्री एक ओर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर चल रही विकास योजनाओं की गहन समीक्षा भी करेंगे।
इधर चंपावत दौरे के दौरान मंत्री ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचें जहां उन्होंने यहां वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर संगठन की रणनीति और जमीनी फीडबैक पर चर्चा की।


