दिगालीचौड़ की बेटियों ने किया कमाल, ‘गौमय प्रतिमाओं’ से जीता जनपद स्तरीय कौशलम एक्सपो, जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह

Spread the love

 

फोटो – जनपद स्तरीय कौशलम एक्सपो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षिका को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार।

 

लोहाघाट। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में जनपद स्तरीय कौशलम डिस्ट्रिक्ट एक्सपो प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल करने वाली छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षिका के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने छात्राओं की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा चंचला और स्नेहा ने “3P की अवधारणा” एवं प्रोटोटाइप निर्माण पर आधारित गौमय प्रतिमाओं का अभिनव प्रस्तुतीकरण किया। छात्राओं की रचनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस मॉडल को कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी सहित निर्णायक मंडल ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री राइंका दिगालीचौड़ ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने छात्राओं चंचला, स्नेहा, कविता आर्या, नीतू महर, आरुषि और खुशी सहित मार्गदर्शक शिक्षिका ज्योति राना को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर शिक्षक दीपा बोरा, बृजेश ढेक, जगदीश जोशी, कमलेश जोशी, गार्गी गंगवार, कंचना आर्या, सुरेंद्रजीत कौर, गणेश बोरा, गायत्री जोशी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *