राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ दर्जनों युवा भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत”, प्रतिष्ठान पांडे के नेतृत्व में युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता, बोले— “जब राष्ट्र रहेगा तभी हमारा वजूद भी रहेगा

Spread the love

 

फोटो: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए।

 

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को चंपावत दौरे के दौरान दर्जनों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा क्रांति कार्यकारिणी के सदस्य प्रतिष्ठान पांडे के नेतृत्व में युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि देश का मान-सम्मान बढ़ाने और विकास की नई दिशा देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उनका कहना था कि “जब राष्ट्र रहेगा, तभी हमारा वजूद भी रहेगा।” इसी सोच के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का रचनात्मक उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और भाजपा उन्हें नेतृत्व तथा सेवा के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने सही समय पर सही निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय उनके सार्वजनिक जीवन और भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *