आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त, आँचल दुग्ध संघ में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

 

 

 

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में पूर्व प्रशासक राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं यांत्रिक अनुभाग में कार्यरत कार्मिक महेन्द्र सिंह बिष्ट के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर संस्था परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया।

 

प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 

संस्था के अधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा आँचल दुग्ध संघ परिवार महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान संस्था का वातावरण अत्यंत गमगीन रहा। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र काण्डपाल, नरेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह रैकवाल, विमल कुमार, विजय सिंह चौहान, कैलाश चंद्र जोशी सहित संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *