नेपाल सीमा के डूंगरा बोरा में 6 अगस्त को लगेगा विशाल बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर

Spread the love

 

 

लोहाघाट। सीमांत क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सेवाएं उनके गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 6 अगस्त को नेपाल सीमा से सटे डूंगरा बोरा गांव में विशाल बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर आयोजित करेगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला और तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने से बचाते हुए समय और धन दोनों की बचत करना है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लोगों को विभागीय सेवाओं और सामग्री का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *