काशीपुर में 29 अगस्त को होगा 5वां राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप ,uttarakhand Gatka Association के पांच वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

Spread the love

 

 

काशीपुर। उत्तराखंड गतका एसोसिएशन द्वारा अपने गठन के पांच वर्ष पूरे होने की खुशी में **5वां राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप-2026** का आयोजन 29 अगस्त 2026, शनिवार को काशीपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन **प्रिंस पैलेस, कुंडेश्वरी रोड, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर** में होगा।

 

एसोसिएशन के संस्थापक सचिव **सरदार हरप्रीत सिंह** ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में गतका खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। एसोसिएशन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस आयोजन को विशेष बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग **200 से 250 गतका खिलाड़ी, बालक एवं बालिकाएं**, प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।

 

हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप को **सत्कर्तार फाउंडेशन, काशीपुर** द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विशेष उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि आगामी **11 से 13 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद में राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप** आयोजित होने वाली है। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में चयनित होने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

उत्तराखंड गतका एसोसिएशन ने राज्य के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और इस खेल को प्रदेश में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *