कैंचीधाम क्षेत्र में दूध पिकअप वाहन खाई में गिरने की सूचना पर नैनीताल पुलिस का त्वरित रेस्क्यू अभियान, 03 घायलों को सकुशल निकाला

 

दिनांक 06.10.2026/ कैंची धाम

कैंची धाम में सुबह करीब 5 बजे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा चौकी कैंचीधाम पुलिस को सूचना दी गई कि कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से लगभग 100–150 मीटर नीचे खाई में नदी के पास किसी वाहन की लाइट जलती हुई दिखाई दे रही है। आशंका जताई गई कि कोई वाहन खाई में गिरा हो सकता है।

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी कैंचीधाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान पाया गया कि दूध का पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 गहरी खाई में नदी के पास गिरा हुआ है।

 

पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे 03 व्यक्तियों को गंभीर घायल अवस्था में नदी से सकुशल बाहर निकाला* गया। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवाली उपचार हेतु भेजा गया।