पंचायती चुनाव को लेकर हल्द्वानी मेयर का बयान आया सामने, बोले भाजपा में कोई नहीं है बागी, प्रदेश में पंचायत में सरकार बनाने जा रही है भाजपा

    1. त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों ने जहां अपनी पुरी ताकत चुनाव कों जितने में लगा दी है तो वही बीजेपी प्रत्याशी जनता के बीच लगातार जा रहे हैं

वही पंचायती चुनावों के समीकरणों को लेकर हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा की जीत का दावा किया है गजराज बिष्ट का कहना की इस बार के पंचायती चुनावों में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बीजेपी पार्टी परचम लहराने जा रही है

तो वही नैनीताल जिला पंचायत की सबसे हाट सीट 21 रामडी आनसिंह पनियाली सीट को लेकर गजराज बिष्ट का बड़ा बयान सामने आया है

वो भी तब जब इस सीट से बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के अलावा भाजपा के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं की पत्नीया मैदान में उतरी हैं

  • वही जब मेयर गजराज से बागीयों के उठने पर सवाल किया गया तो उनका बड़ा बयान सामने आया
    गजराज बिष्ट ने कहा कि तीनों नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता है और कोई भी बागी नहीं है तीनों भाजपा परिवार के सदस्य हैं और जनता भाजपा के प्रत्याशियों को ही अपना आशीर्वाद देगी