हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण कर रहे पांच व्यापारियों का काटा गया चालान, अतिक्रमण पर नगर निगम और पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही

हल्द्वानी। अतिक्रमण अभियान जारी बाजार क्षेत्र

हल्द्वानी ।आज नगर  आयुक्त पारितोष वर्मा एवं SO कोतवाली के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जो कि बस अड्डे से लेकर सदर बाजार, मीरा बाजार, बर्तन बाजार, पटेल चौक, भौरों चौक तक चलाया गया। जिसमें तीन ट्रॉली समान जब्त किया गया। और 5 व्यापारियों पर  11000 रुपए की चलानी कार्यवाही की गई।जिसमें पुलिस एवं नगर निगम की टीम शामिल थी।