

लोहाघाट। मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 12 से 15 मई तक विशेष निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कोलकाता से ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. चटर्जी विशेष रूप से पहुंचकर मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से इस निशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए यह शिविर बेहद लाभकारी साबित होगा।
शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए लोहाघाट रोडवेज स्टेशन से मायावती चिकित्सालय तक निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे मायावती के लिए प्रस्थान करेगी तथा मरीजों को अस्पताल लाने और वापस छोड़ने का कार्य करेगी।


