नगर निगम में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।

4 अक्टूबर

हल्द्वानी । नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के सभागार में आयोजित ” स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नैनीताल सांसद अजय भट्ट और नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त , महापौर और सांसद  ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कुपोषण बीमारियों एवं स्वच्छता के प्रति सजक रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट ने अपने संबोधन में मातृशक्ति को समाज में व्याप्त कुरीतियों अंधविश्वासों से दूर रहते हुए अपने बच्चों में अच्छे संस्कारों को डालकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आवाह्न करते हुए बैणीं सेना  की महिलाओं को स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का । इस बीच  उन्हें  सेनेटरी किट भी बांटी गई । वहीं नैनीताल जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट  द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने का आवाहन किया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा तथा समाज में महिला अधिकार के साथ-साथ बढ़ते अपराध पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जितेश कुमार,  गणेश भट्ट, डॉ आईपी पन्त, के साथ-साथ माननीय पार्षद एवं डॉ संगीता त्रिपाठी तथा अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

नगर निगम में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।नगर निगम में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।