80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रा.उ.मा.वि. पनघट में प्रधानाचार्य कमलेश चन्द्र तिवारी एवं ग्राम प्रधान सोनू आर्या ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

आज दिनांक 15-08-2026 को रा.उ.मा.वि. पनघट, अल्मोड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  कमलेश चन्द्र तिवारी एवं ग्राम प्रधान सोनू आर्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

विद्यालय में इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान  सोनू आर्या रहीं। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य  कमलेश तिवारी द्वारा ग्राम प्रधान का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि  गोविन्दवल्लभ बिष्ट का भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान  सोनू आर्या द्वारा सत्र 2025-26 में कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल योजना के तहत लगभग ₹28,50 रूपया की एफ.डी. प्रदान की गई। कमला नेहरू पुरस्कार के तहत सत्र 2024-25 में 75%से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹1,000-₹1,000 की धनराशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक  बालकृष्ण, दीपशिखा भानु प्रिया ,संतोष भट, रितु बिष्ट, खीमानंद पांडे,कर्मचारी प्रकाश चंद्र , मीनाक्षी , कार्यकर्ता, प्रमोद कुमार प्रधान प्रतिनिधि विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता, अभिभावक संघ की अध्यक्ष राधा देवी, दीपक भण्डारी , कुशल कुमार, जमुना नन्द तिवारी एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघट एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  उमा जोशी जी को ग्राम प्रधान  सोनू आर्या द्वारा बच्चों की सफलता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *