मायावती में गूंजा राष्ट्रप्रेम, संतों ने लिया मानव सेवा का संकल्प

Spread the love

 

फोटो_मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में तिरंगा फहराते संत।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और सेवा भावना के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया। आश्रम के स्वामी अकीरा महाराज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा फहराते ही चिकित्सालय परिसर राष्ट्रप्रेम के भाव से भर उठा।

समारोह में चिकित्सालय प्रभारी स्वामी एकदेवानंद महाराज, ‘प्रबुद्ध भारत’ के संपादक स्वामी दिव्य कृपानंद, स्वामी मधुरानंद, स्वामी ध्यानास्थानंद, स्वामी आत्म प्रकाशानंद, स्वामी एकविदानंद, स्वामी सुरेशानंद, स्वामी अभईस महाराज सहित डॉ. अनुज सिंह राणा, डॉ. विजय चक्रवर्ती और चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संतों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने तथा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा को ईश्वर की सेवा मानकर पूरी निष्ठा से करने का संकल्प दोहराया। समारोह में राष्ट्रप्रेम के साथ मानवता और सेवा का संदेश भी दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *